32.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

15 दिन से मानसिक तनाव में चल रही रेडियोथेरेपी की पीजी छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम…

HomeChhattisgarh15 दिन से मानसिक तनाव में चल रही रेडियोथेरेपी की पीजी छात्रा...

Date:

कोरबा : 14 जून 2025

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। रायपुर मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा छाया गौतम (22) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छाया रेडियोथेरेपी विभाग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थी और हाल ही में रायपुर से कोरबा आई थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी।

छाया के परिजनों ने बताया कि वह करीब 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा लौटी थी और तब से मानसिक तनाव में थी। वह पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों को लेकर चिंतित थी। परिजनों ने उसका इलाज कोरबा के एक निजी अस्पताल में शुरू भी करवाया था। शुक्रवार सुबह जब घर में कोई नहीं था, उसने क्वार्टर में फांसी लगा ली।

यह भी पढ़े :मैत्री बाग में नए मेहमानों का आगमन, तेंदुआ और भालू का जोड़ा जल्द करेगा प्रवेश…

छाया के पिता शशि भूषण गौतम SECL में कार्यरत हैं और परिवार के साथ कला मंदिर क्षेत्र के M 55 माइनस क्वार्टर में रहते हैं। घटना के समय वे ड्यूटी पर थे और छाया की मां भी किसी काम से बाहर गई हुई थीं। परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तत्काल घर पहुंचे। परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बचपन से थी होनहार, डॉक्टर बनने का था सपना
पिता ने बताया कि छाया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल थी और डॉक्टर बनना उसका सपना था। वह बेहद मेहनती और संवेदनशील स्वभाव की थी। मगर बीते कुछ समय से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और कुछ चीजों को लेकर चिंतित दिखाई देती थी।

पुलिस जुटी जांच में, कॉलेज और सहेलियों से होगी पूछताछ
कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। छाया के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही रायपुर मेडिकल कॉलेज में उसके सहपाठियों और सहेलियों से भी पूछताछ की जाएगी ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। रायपुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने छाया को श्रद्धांजलि अर्पित की है और इस प्रकार की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल छात्रों के लिए बेहतर परामर्श व्यवस्था की मांग की है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related