18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में सेवा कुंडली अब पूरी तरह डिजिटल, रिटायरमेंट से जीपीएफ तक सब ऑनलाइन…

HomeChhattisgarhसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में सेवा कुंडली अब पूरी...

Date:

रायपुर, 13 जून 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के चार लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब कर्मचारियों की सेवा संबंधी पूरी जानकारी – जैसे रिटायरमेंट, प्रमोशन, वेतन निर्धारण, नामिनी और बैंक खाता विवरण – को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अद्यतन किया जा सकेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने ‘एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप’ और वेब पोर्टल लॉन्च किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-गवर्नेंस की दिशा में एक और प्रभावी पहल करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि अब कर्मचारियों को फाइल पलटने, कार्यालय प्रमुख के चक्कर लगाने जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

क्या है नई व्यवस्था?

प्रत्येक कर्मचारी की सेवा कुंडली अब कार्मिक संपदा पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।

कर्मचारी खुद लॉगिन कर अपनी जानकारी जैसे नामिनी, बैंक खाता, सेवा विवरण आदि अपडेट कर सकेंगे।

अब तक कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी थी जानकारी अपडेट करने की, जिससे विलंब होता था।

2019 से उपयोग में रहे कार्मिक संपदा मॉड्यूल को अब मोबाइल एप और वेब पोर्टल के माध्यम से और सशक्त किया गया है।

एप से मिलेंगे ये लाभ:

वेतन विसंगतियों और प्रमोशन में देरी की समस्याएं होंगी कम।

जीपीएफ, उपादान, पेंशन और अवकाश नकदीकरण जैसे लाभ होंगे समय पर।

अंतिम जीपीएफ दावे की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे महालेखाकार कार्यालय में निपटान तेज होगा।

GPF क्रेडिट मिसिंग मॉड्यूल से कर्मचारी और कार्यालय प्रमुख मिलकर डेटा त्रुटियों को सुधार सकेंगे।

पारदर्शिता और सरलता की दिशा में कदम:

संचालक, कोष एवं लेखा रितेश अग्रवाल ने बताया कि अधिकांश कर्मचारी जानकारी अपडेट नहीं कराते थे, जिससे सेवा समाप्ति पर दिक्कत होती थी। अब डिजिटल समाधान से यह प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और भरोसेमंद होगी।

मुख्यमंत्री का विजन:

मुख्यमंत्री साय की मंशा है कि हर कर्मचारी को तेज, सरल और सम्मानजनक सेवा मिले। यह डिजिटल पहल उसी सोच का परिणाम है, जिसमें शासन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, प्रभावी और कर्मी-केंद्रित बन रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...