22.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

डिप्टी सीएम देवड़ा बोले; मोदी सरकार ने रखी आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव…

HomeMadhya PradeshBhopalडिप्टी सीएम देवड़ा बोले; मोदी सरकार ने रखी आत्मनिर्भर भारत की मजबूत...

Date:

भोपाल : 13 जून 2025

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जन-आधारित और पारदर्शी शासन को साकार किया है, जिसने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मजबूत नींव रखी है। वे यह बातें मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘संकल्प से सिद्धि’ जन-संपर्क अभियान के अंतर्गत एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कही।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में गरीबों और आमजन के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज हम ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ की परिकल्पना को साकार होता देख रहे हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ की नीति पर चलते हुए देश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

यह भी पढ़े :राशिफल:13 जून 2025;जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

देवड़ा ने कहा कि गरीबों के लिए आवास, शौचालय, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य बीमा, उज्ज्वला योजना, डिजिटल भारत और आधार जैसी पहलों ने आम जनता के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।

उन्होंने इस दौरान मीडिया से अपील की कि वे भी देश के सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...