29.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

विजय रूपाणी के निधन पर बृजमोहन अग्रवाल ने जताया गहरा शोक, हादसे की जांच की मांग…

HomeChhattisgarhविजय रूपाणी के निधन पर बृजमोहन अग्रवाल ने जताया गहरा शोक, हादसे...

Date:

रायपुर : 12 जून 2025

गुजरात के अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी समेत कई लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। रायपुर से सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री अग्रवाल ने विजय रूपाणी के निधन को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्र की राजनीति के लिए “अपूरणीय क्षति” बताया। उन्होंने कहा, “विजय रूपाणी जी न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि जनसेवा को समर्पित, संवेदनशील और जनप्रिय नेता भी थे। उनका सरल और सौम्य व्यक्तित्व, कार्य के प्रति समर्पण और कर्मठता हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी।”

यह भी पढ़े :नवा रायपुर में महिलाओं को मिली पिंक ई-रिक्शा की चाबी, मिला रोजगार और सम्मान…

उन्होंने इस विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति भी गहरी संवेदना प्रकट की। सांसद अग्रवाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि “दुर्घटना के कारणों को जल्द से जल्द स्पष्ट किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।”

यह हादसा न केवल भाजपा परिवार बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा आघात है। विजय रूपाणी जैसे जननेता का इस प्रकार जाना समूचे राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए शोक का विषय है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजधानी में तीसरे दिन भी चला ‘टीम प्रहरी’ अभियान, बाजारों से हटे अतिक्रमण, यातायात हुआ सुगम…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: राजधानी में ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत लगातार...

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख से अधिक का माल जब्त, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस...