28.2 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह में खाटू श्यामजी में भव्य आयोजन…

HomeChhattisgarhरायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह...

Date:

रायपुर : 12 जून 2025

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को राजस्थान के सीकर जिले स्थित श्री खाटू श्यामजी की पावन नगरी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025 में शिरकत की। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा भव्य रूप में आयोजित किया गया, जिसमें भारत सहित कई देशों से आए अग्र समाज के विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा, “यह आयोजन न केवल हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करता है, बल्कि समाज में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और उद्यमशीलता को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करता है।” उन्होंने यह भी कहा कि अग्र समाज ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं।

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन में हुए शामिलविकसित भारत और ग्रीन छत्तीसगढ़ के संकल्प को दोहराया…

समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों और देशों से आए अग्र बंधुओं ने समाज की उपलब्धियों के साथ-साथ भावी दिशा पर भी विस्तार से संवाद किया। सभी ने समाज को और अधिक संगठित व जागरूक बनाने पर बल दिया।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि, “ऐसे प्रयास समाज को संगठित करने के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होते हैं।” समारोह के उपरांत सांसद श्री अग्रवाल ने श्री खाटू श्यामजी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों की सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...