27.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

मुख्यमंत्री फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन में हुए शामिलविकसित भारत और ग्रीन छत्तीसगढ़ के संकल्प को दोहराया…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन में हुए शामिलविकसित भारत और ग्रीन...

Date:

रायपुर : 12 जून 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन अशासकीय विद्यालय संचालक संघ एवं राज्य गौ संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विकास की नींव है और निजी संस्थानों की भूमिका भी सराहनीय रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विकसित छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है। उन्होंने राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थानों की मौजूदगी पर प्रसन्नता जताई।

यह भी पढ़ें : एयर इंडिया का यात्री विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश, 133 यात्री थे सवार…

ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल रहा है और ऊर्जा क्षेत्र में तीन लाख करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है। बीते वर्ष चार करोड़ पौधे लगाए गए और “एक पेड़ माँ के नाम” व “पीपल फॉर पीपुल” जैसे अभियान जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बच्चों में पर्यावरण चेतना विकसित करने पर जोर दिया और आयोजकों व शिक्षकों की सराहना की। इस मौके पर संघ द्वारा 11 लाख पीपल के पौधों के संकल्प की भी प्रशंसा की गई।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजधानी में तीसरे दिन भी चला ‘टीम प्रहरी’ अभियान, बाजारों से हटे अतिक्रमण, यातायात हुआ सुगम…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: राजधानी में ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत लगातार...

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख से अधिक का माल जब्त, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस...