30.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

भारतीय जनता पार्टी की बैठक में केंद्र सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर आयोजनों की रूपरेखा तय…

HomeChhattisgarhभारतीय जनता पार्टी की बैठक में केंद्र सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर...

Date:

रायपुर : 12 जून 2025

भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में बुधवार शाम जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 11 सफल वर्षों के पूर्ण होने पर 9 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विविध जनसंपर्क और जनसेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इस अवधि में वृक्षारोपण, “बदलता भारत: मेरा अनुभव” डिजिटल प्रतियोगिता, जिला स्तरीय प्रेस वार्ता, मंडल स्तर पर संकल्प सभा, शक्तिकेंद्रों पर चौपाल और आयुष्मान पंजीकरण, योग दिवस आयोजन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस कार्यक्रम और आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदर्शनी एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़े :रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह में खाटू श्यामजी में भव्य आयोजन…

इसके साथ ही 13 जून को शाम 5 बजे फाफाडीह स्थित बेबीलॉन इंटरनेशनल में प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें रायपुर के प्रबुद्धजन शामिल होंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुबा ने किया और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अकबर अली ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजधानी में तीसरे दिन भी चला ‘टीम प्रहरी’ अभियान, बाजारों से हटे अतिक्रमण, यातायात हुआ सुगम…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: राजधानी में ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत लगातार...

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख से अधिक का माल जब्त, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस...