26.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

एयर इंडिया का यात्री विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश, 133 यात्री थे सवार…

HomeGujraatएयर इंडिया का यात्री विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश, 133 यात्री थे...

Date:

अहमदाबाद, 12 जून 2025

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। एयर इंडिया का एक यात्री विमान, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उड़ान भरते वक्त विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और विमान ज़मीन पर ही फिसलते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विमान में कुल 133 यात्री सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि राहत कार्य जारी है और यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें पास के अस्पतालों में भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हादसे को लेकर डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने भी संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

WhatsAppTelegramXEmailShare

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related