36.1 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

अमलीडीह सड़क हादसा: थार और इलेक्ट्रिक स्कूटी की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार…

HomeChhattisgarhअमलीडीह सड़क हादसा: थार और इलेक्ट्रिक स्कूटी की टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त,...

Date:

रायपुर, 12 जून 2025 | स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अमलीडीह मेन रोड पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने स्थानीय नागरिकों को चौंका दिया। निगम के जोन कार्यालय के पास महिंद्रा थार और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में सड़क किनारे स्थित एक बिजली का खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दोनों वाहन भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन कुछ मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जानहानि नहीं हुई। स्कूटी सवार को मामूली खरोंचें आने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। इस हादसे के चलते अमलीडीह मेन रोड पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने तथा क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे की मरम्मत हेतु बिजली विभाग को सूचित किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना का कारण तेज गति था या लापरवाही।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद प्रशासन से अमलीडीह रोड पर यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...