शहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे को अंतिम विदाई, रायपुर में उमड़ा जनसैलाब…

HomeCHHATTISGARHशहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे को अंतिम विदाई, रायपुर में उमड़ा जनसैलाब...

Date:

रायपुर : 10 जून 2025

सुकमा में नक्सली आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे का अंतिम संस्कार रायपुर के महादेवघाट मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शहीद की पार्थिव देह को माना पुलिस बटालियन लाया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े :शहीद जवानों के परिजन पहुंचे गृहमंत्री निवास, अनुकंपा नियुक्ति व पेंशन की उठाई मांग…

उनकी अंतिम यात्रा कुशालपुर स्थित निवास से “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों के साथ निकली। इसमें कलेक्टर, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

आकाश रायपुर के निवासी थे और सुकमा में तैनात थे। बुधवार को उनकी 6 साल की बेटी नव्या का जन्मदिन था, जिसके लिए वे रायपुर आने वाले थे। लेकिन उनकी शहादत ने पूरे परिवार और प्रदेश को शोक में डुबो दिया। उनकी वीरता हमेशा याद की जाएगी।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related