27.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, सरगुजा के 14 पंचायत सचिवों का वेतन रोका…

HomeChhattisgarhSARGUJAप्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, सरगुजा के 14 पंचायत सचिवों का वेतन...

Date:

सरगुजा : 04 जून 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सरगुजा जिले के 14 ग्राम पंचायत सचिवों का मई माह का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।

सीईओ ने 30 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों की समीक्षा बैठक ली थी, जिसमें योजना की धीमी प्रगति सामने आई। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में है, और इसके तहत जरूरतमंद ग्रामीणों को पक्का मकान उपलब्ध कराना लक्ष्य है। इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समीक्षा में पाया गया कि कुछ सचिवों द्वारा लगातार कम प्रगति दिखाई गई थी, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए 14 सचिवों का वेतन रोका गया है। इनमें बड़ादमाली, टपरकेला, लटोरी, खुटिया, मानपुर, महेशपुर, बकनाकला, चंगोरी, ललाती, सरमना, बंशीपुर, सरगा, चैनपुर और उरंगा पंचायतों के सचिव शामिल हैं।

सीईओ ने सभी सचिवों को निर्देश दिया है कि वे योजना को गंभीरता से लागू करें, अन्यथा भविष्य में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख।

छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:सरगुजा की बेटी शाम कुमारी बनी आत्मनिर्भरता की मिसालपढ़ाई...

भोपाल में सरगुजा का दमदार प्रदर्शन, इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल में सिल्वर मेडल से बढ़ा जिले का मान…

रायपुर / सरगुजा/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल...

सरगुजा में भाई ने मोबाइल को लेकर विवाद में बहन की हत्या की…

सरगुजा : 07 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के...

भाजपा प्रशिक्षण शिविर: संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा पर फोकस …

सरगुजा: 08 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट...