27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

एनआरडीए सीईओ सौरभ कुमार केंद्र सरकार में नियुक्त, “डायरेक्टर” पद की मिली जिम्मेदारी…

HomeChhattisgarhएनआरडीए सीईओ सौरभ कुमार केंद्र सरकार में नियुक्त, "डायरेक्टर" पद की मिली...

Date:

रायपुर : 04 जून 2025

नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सौरभ कुमार को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, उन्हें केंद्र में “डायरेक्टर” पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में उनका तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी सौरभ कुमार को राज्य शासन की ओर से प्रतिनियुक्ति के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी प्रदान कर दिया गया है।

सौरभ कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान एनआरडीए में राजधानी क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी। उनके नेतृत्व में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, अधोसंरचना निर्माण और निवेश संवर्धन से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। उन्होंने नगरीय प्रशासन, आवास विकास और स्मार्ट सिटी मिशन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं।

यह भी पढ़े :प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, सरगुजा के 14 पंचायत सचिवों का वेतन रोका…

अब केंद्र सरकार में नई भूमिका निभाते हुए सौरभ कुमार राष्ट्रीय स्तर की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके स्थान पर एनआरडीए में नए सीईओ की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। सौरभ कुमार की यह नियुक्ति राज्य प्रशासन के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...