23.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

महिलाओं के लिए फिर खुलेगा ‘महतारी वंदन योजना’ का द्वार, जल्द शुरू होंगे नए आवेदन…

HomeChhattisgarhमहिलाओं के लिए फिर खुलेगा ‘महतारी वंदन योजना’ का द्वार, जल्द शुरू...

Date:

रायपुर : 02 जून 2025:
सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने महिलाओं से किए गए वादे को निभाते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ को सफलतापूर्वक लागू किया है। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी है कि जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन पोर्टल फिर से खोला जाएगा, जिससे नई पात्र महिलाएं भी लाभ ले सकेंगी। उन्होंने बताया कि सरकार हर माह नियमित रूप से लाभार्थियों के खातों में राशि जमा कर रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत मनेंद्रगढ़ जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि नई बहुओं और योग्य महिलाओं को भी जल्द योजना से जोड़ा जाएगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...