34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कटघोरा अस्पताल का होगा विस्तार,स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण;लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के संकेत…

HomeChhattisgarhकटघोरा अस्पताल का होगा विस्तार,स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण;लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई...

Date:

कोरबा : 21 मई 2025

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए 50 बेड वाले अस्पताल को 100 बेड में विस्तारित करने की घोषणा की। मंत्री के साथ कलेक्टर अजीत वसंत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केसरी सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। गर्मी से राहत के लिए अस्पताल में एसी की व्यवस्था के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, विशेष रूप से वनांचल क्षेत्रों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियों पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप कटघोरा सीएचसी के विस्तार को राज्य के बजट में शामिल कर लिया गया है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने लापरवाह डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, बस्तर क्षेत्र में पूर्व में भी लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, और आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़े :https://मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दोकड़ा दौरा, कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा…

निरीक्षण के बाद मंत्री जायसवाल ने कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया। वहां उन्होंने डॉक्टरों, स्टाफ और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह दौरा न केवल कटघोरा व कोरबा जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में ठोस कार्रवाई के मूड में है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...