22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

महासमुंद के डीईओ एम.आर. सावंत का तबादला, बोर्ड परीक्षा में खराब परिणामों के चलते हुई कार्रवाई…

HomeChhattisgarhमहासमुंद के डीईओ एम.आर. सावंत का तबादला, बोर्ड परीक्षा में खराब परिणामों...

Date:

रायपुर: 10 मई 2025

स्कूल शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन के चलते बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए महासमुंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एम.आर. सावंत को हटाकर उन्हें सहायक संचालक के पद पर जगदलपुर, बस्तर भेज दिया है। इस बाबत विभाग ने शनिवार को तबादला आदेश जारी कर दिया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक दिन पूर्व ही महासमुंद में समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में बोर्ड परीक्षा के परिणामों पर विशेष चर्चा हुई, जिसमें जिले की शिक्षा व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति उजागर हुई। इसके बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित निर्णय लेते हुए डीईओ सावंत को पद से हटाने का आदेश दिया।

जारी आदेश के अनुसार, नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं, भूपेंद्र कुमार कौशिक, जो वर्तमान में बिलासपुर के संयुक्त संचालक कार्यालय में पदस्थ थे, उन्हें नवागढ़ का नया बीईओ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढें: छत्तीसगढ़ की फिल्म सिटी परियोजना को मिला बॉलीवुड का समर्थन: अभिनेता हर्मन बावेजा ने जताई गहरी रुचि, रायपुर में किया औपचारिक एलान….

मुख्यमंत्री साय इन दिनों ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण में विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां वे ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवेदनों की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। 9 मई को उन्होंने महासमुंद में गरियाबंद और बलौदा बाजार जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। इसी बैठक में बोर्ड परीक्षा के कमजोर परिणामों को लेकर शिक्षा विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

शिक्षा विभाग की आंतरिक समीक्षा में सामने आया कि महासमुंद जिले के स्कूलों में छात्रों का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में काफी कमजोर रहा है। शैक्षणिक स्तर में आई गिरावट को देखते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related