लापरवाही पर CMO को लगाई फटकार: साव निरीक्षण करने पहुंचे कुम्हारी, चेक किया अटेंडेंस…

HomeCHHATTISGARHलापरवाही पर CMO को लगाई फटकार: साव निरीक्षण करने पहुंचे कुम्हारी, चेक...

Date:

कुम्हारी : 09 मई 2025

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को सुशासन तिहार के तहत कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम के विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्यशैली में पारदर्शिता और तत्परता लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने निगम अधिकारियों से चल रहे कार्यों, जनहित योजनाओं की प्रगति और ‘सुशासन तिहार’ के तहत मिल रही जनशिकायतों के समाधान की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। कई विभागीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।

उन्होंने कार्यालय में रखे अटेंडेंस रजिस्टर की जांच की और नियमित कर्मचारियों की ऑनलाइन अटेंडेंस की भी जांच की। उन्होंने सीएमओ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) को अटेंडेंस में लापरवाही के लिए फटकारते हुए कहा कि काम समय पर और ठीक तरीके से पूरा किया जाए। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह आम जनता को जवाबदेह प्रशासन देने का अवसर है। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और जनसेवा में लापरवाही न बरतें। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है और आमजन की शिकायतों का समय पर समाधान ही सरकार की प्राथमिकता है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 93030-80010 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...