32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

नोटिस के बाद विश्वास मेडिकल स्टोर का लायसेंस निलंबित…

HomeChhattisgarhनोटिस के बाद विश्वास मेडिकल स्टोर का लायसेंस निलंबित...

Date:

कोण्डागांव, 14 मार्च 2023.//खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स में कार्यवाही लगातार की जा रही है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ0 आरके सिंह के मार्गदर्शन में औषधि विभाग द्वारा बड़ेडोंगर में संचालित विश्वास मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण 21 फरवरी को किया गया था। निरीक्षण के दौरान मेडिलक स्टोर संचालन हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। औषधि निरीक्षक द्वारा बड़ेडोंगर में संचालित विश्वास मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत् अनियमितताएं पायी गई, फर्म में बिल बुक एवं शेड्यूल रजिस्टर नियमानुसार संधारित नहीं किया गया था। साथ ही स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधि ट्रेमाडेक्स एवं अन्य औषधि टॉक्स सीवी, गुडसेफ 200, सेफ्लॉक्स 200 डीटी जैसे दवाईयों के क्रय-विक्रय दस्तावेजों का संधारण भी नियमानुसार नहीं करना पाया गया था, जिसके लिये फर्म के संचालक श्री प्रदीप विश्वास को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, किन्तु फर्म के संचालक का जवाब संतोषप्रद न होने पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी श्री महेश नागवंशी ने इस कृत्य को गंभीर लापरवाही मानते हुए फर्म विश्वास मेडिकल स्टोर का ड्रग लायसेंस सात दिवस के लिए निलंबित किया है। औषधि विभाग द्वारा सभी मेडिकल स्टोर्स संचालकों को दवाईयों के क्रय-विक्रय दस्तावेजों एवं शेड्यूल रजिस्टर का नियमानुसार संधारण हेतु निर्देश दिये गये हैं। निरीक्षण के दौरान स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधि निरीक्षक सुखचैन सिंह धुर्वे एवं नमूना सहायक रामसिंह कंवर शामिल रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...