29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सैर सपाटा ,भोपाल में घुमने के लिए रमणीय स्थल …

HomeChhattisgarhसैर सपाटा ,भोपाल में घुमने के लिए रमणीय स्थल ...

Date:

सैर सपाटा भोपाल शहर का एक प्रसिद्ध स्थल है। सैर सपाटा कलियासोत नदी के किनारे बना हुआ एक सुंदर गार्डन है। यह गार्डन एमपी गवर्नमेंट के द्वारा प्रबंधित किया जाता है। गार्डन में बहुत सारी गतिविधियां कर सकते हैं। गार्डन में बहुत सारे झूले एवं फिसल पट्टी है। सैर सपाटा में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। यहां पर आप अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आप कलियासोत नदी में बोटिंग  का मजा ले सकते हैं। यहां पर कलियासोत नदी में ब्रिज बनाया गया है, जो बहुत ही सुंदर है। आप यहां पर जंगल ट्रेल का भी मजा ले सकते हैं। यह एक सुंदर व्यूप्वाइंट है। यहां पर म्यूजिकल फाउंटेन है और डेशिंग कार भी है। 

सैर सपाटा में हम लोग अपनी स्कूटी से आए थे। मगर हम लोग जिस टाइम यहां पर पहुंचे थे। उस टाइम शेर सपाटा खुला नहीं था। सैर सपाटा 10 बजे के बाद खुलता है। अगर आप यहां पर घूमने का प्लान बना कर आ रहे हो, तो 10 बजे के बाद आइयेगा ।  यहां पर हमें कालियासोत नदी का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। हम लोग यहां पर आकर कुछ देर बैठे रहे। हम लोगों को बहुत अच्छा लगा। यहां पर नदी का गहरा हरा पानी बहुत अच्छा लग रहा था। नदी में टापू बना हुआ था। यहां पर नदी घुमावदार है। 

सैर सपाटा में बाहर की तरफ बहुत बड़ा मैदान है, जिसमें सुबह के समय बहुत सारे लड़के लोग क्रिकेट खेल रहे थे। हम लोग कुछ देर यहां पर बैठे रहे। सैर सपाटा में घूमने के लिए 10 बजे के बाद आप आ सकते हैं। सैर सपाटा के अंदर आपको बहुत सारे स्टैचू देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर फव्वारा भी है, जो म्यूजिक की धुन में नाचता है और बहुत मजेदार लगता है। सैर सपाटा में आप कलियासोत नदी में जो पुल बना है। उस पुल से एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकते हैं। रात के समय लाइट जलती है, जिससे इस पुल का दृश्य बहुत ही सुंदर रहता है। पुल के दूसरी तरफ आपको पहाड़ी देखने के लिए मिलती है, जिसमें आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको नेचुरल व्यू देखने के लिए मिलता है। 

सैर सपाटा में आप डैशिंग कार का मजा ले सकते हैं। बच्चों को यह खेल बहुत पसंद आता है और बच्चे यहां पर बहुत इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर टॉय ट्रेन भी है, जिस का मजा लिया जा सकता है। यहां पर रेस्टोरेंट है, जहां पर आपको तरह तरह का खाना खाने मिल जाता है। यहां पर आप बलून शॉट का गेम भी खेल सकते हैं। बच्चों के लिए छोटी कार में राइड यहां पर मिल जाती है। यहां पर स्नेक्स की बहुत सारी दुकानें हैं। यहां पर आकर आप बहुत मजे कर सकते हैं। यहां पर बच्चों के लिए झूले एवं फिसल पट्टी वगैरा है। यहां पर जोरोविक बॉल भी है, जिसकी आप मजे ले सकते हैं। सैर सपाटा में आप शिकारा बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर जंगल ट्रेल है। जहां पर आप घूम सकते हैं। आप यहां आएंगे, तो आपको पार्किंग के लिए बहुत बड़ा जगह मिलेगी। यहां पर आकर अच्छा लगता है और आप अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...