नोडल अधिकारी समाधान शिविर स्थलों का निरीक्षण कर दें रिपोर्ट: कलेक्टर

HomeCHHATTISGARHनोडल अधिकारी समाधान शिविर स्थलों का निरीक्षण कर दें रिपोर्ट: कलेक्टर

Date:

कलेक्टर ने सुशासन तिहार में मिले आवेदनों और समाधान शिविरों के तैयारियों की ली जानकारी |

धमतरी 03 मई 2025 (भूषण )
शासन की महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार का तीसरा चरण आगामी 5 मई से शुरू हो रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज सुशासन तिहार में मिले आवेदनों और समाधान शिविरों की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी समाधान शिविर स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की रिपोर्ट दें। साथ ही प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार का तीसरा चरण 5 मई से शुरू होगा, जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविर लगेंगे। इस दौरान सुशासन तिहार में मिले समस्या, शिकायत और मांग संबंधी आवेदनों का निराकरण के संबंध में आवेदकों को बताया जाएगा। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।  
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगों की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए समाधान की जानकारी दी जाये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इन शिविरों के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर आयोजन की तिथि से कम से कम तीन दिन पूर्व संबंधित ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को शिविर आयोजन स्थल का पहले ही मौका मुआयना कर जरूरी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही नोडल अधिकारियों को इन शिविरों के आयोजन के लिए संबंधित सरपंचों और पंचायत सचिवों से पूर्व में चर्चा कर योजना बनाने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करने कहा। कलेक्टर ने इन शिविरों में संबंधित क्लस्टर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर स्थलों पर छाया, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें। साथ ही इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण एवं जानकारी भी देने कहा। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन आदि लेने का काम भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर, पोषण शिविर, कृषि यंत्र-सामग्री वितरण, सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न उपकरण, सामग्रियों का वितरण आदि कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि तीसरे चरण में जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कुल 39 समाधान शिविर लगेंगे। अभियान के पहले चरण में जिलेवासियों से मिले आवेदनों के निराकरण की जानकारी इन शिविरां में दी जाएगी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में कुरूद विकासखण्ड में 10, धमतरी विकासखण्ड में 8 तथा नगरी और मगरलोड विकासखण्ड में 7-7 समाधान शिविरों का आयोजन होगा। इसके साथ ही धमतरी नगर निगम-02, नगर पंचायत भखारा-01 नगर पंचायत आमदी-01, नगर पंचायत मगरलोड-01, नगर पंचायत कुरूद-01, नगर पंचायत नगरी-01 में समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे। यह समाधान शिविर आयोजन स्थल के आसपास की 10-12 ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर आयोजित होंगे।
ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...