29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

धमतरी : जंगल में मिले 9 बम, माओवादियों ने किया था डंप…

HomeChhattisgarhधमतरी : जंगल में मिले 9 बम, माओवादियों ने किया था डंप...

Date:

धमतरी: 27 अप्रैल 2025 ( टीम)
धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के चमेंदा-साल्हेभाट के जंगलों में नक्सल सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की संयुक्त टीम ने माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए 9 बम सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है।

अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय के निर्देशन में टीम सर्चिंग ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। शनिवार सुबह लगभग 8 बजे जंगल में तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा डंप किए गए बम और सामग्री बरामद हुई।

बरामद वस्तुओं में 03 नग कुकर बम, 03 नग अमूल दूध के डिब्बों में तैयार बम, 02 नग पाइप बम और 01 नग टिफिन बम शामिल हैं। इसके अलावा एक वॉकी-टॉकी सेट, उपचार हेतु दवाइयाँ, दैनिक उपयोग के बर्तन, राशन और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।

इन सभी सामग्रियों को माओवादियों ने अलग-अलग थैलों में भरकर, एक त्रिपाल और नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में छुपाकर जंगल में डंप किया था। मौके पर पहुंची बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम ने सभी बमों को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया।

घटना स्थल थाना खल्लारी क्षेत्र में होने के कारण, थाना खल्लारी में अज्ञात प्रतिबंधित माओवादियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 02/25 धारा 04, 05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related