22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

धमतरी: शादी से पहले गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

HomeChhattisgarhधमतरी: शादी से पहले गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला...

Date:

धमतरी: 21 अप्रैल 2025 (संवाददाता )

धमतरी के ग्राम लोहरसी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शादी समारोह की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। विश्वकर्मा परिवार के यहां शादी की रौनक थी और बारातियों के आने का समय नजदीक था। ऐसे में रसोइए गरमा गरम पूरियां तलने में व्यस्त थे। इसी दौरान खाना पकाने के क्षेत्र में रखे एक गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी।

आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काबू में आने की बजाय और भी तेज हो गई। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल दहशत में बदल गया।

दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसा
आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की टीम पहुंची और थोड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल टीम की समय पर पहुंच से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिलेंडर के आसपास कई अन्य चूल्हे भी जल रहे थे, जिससे खतरा और बढ़ गया था।

फायर फाइटर की तत्परता से बची जान-माल की हानि
दमकल विभाग के सदस्य शानू पवार ने जानकारी दी कि उन्हें नगर सैनिक अधीक्षक शोभा ठाकुर के निर्देश पर तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा थी, जिसे हटाकर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और शादी की तैयारियां फिर से शुरू की गईं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related