30.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुआ असर…

HomeInternationalअफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुआ असर...

Date:

काबुल/श्रीनगर, 19 अप्रैल 2025

शनिवार दोपहर अफगानिस्तान में आए भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा, लेकिन इसका असर उत्तरी भारत के जम्मू-कश्मीर तक महसूस किया गया।

दोपहर 12:17 बजे जब झटके आए, तब श्रीनगर और पुंछ सहित कई इलाकों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलते देखे गए। श्रीनगर के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब वह ऑफिस में बैठे थे, तभी उनकी कुर्सी हिलने लगी और कुछ ही पलों में सब बाहर निकल आए। पुंछ से सामने आए एक वीडियो में घर के अंदर लगे सीलिंग फैन को भूकंप के दौरान हिलते हुए देखा जा सकता है। इस भूकंप से अब तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

इसी बीच, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार शनिवार सुबह असम के नागांव जिले में भी 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले बुधवार को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता कम थी और उसमें भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं मिली थी।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र (UNOCHA) ने पहले ही चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में आपदाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूस के उफा में मेडिकल यूनिवर्सिटी छात्रावास में चाकू हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

देश-विदेश रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा स्थित...

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल…

देश-विदेश हाइलाइट :पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की...