29.1 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली...

Date:

बीजापुर/सुकमा : 12 अप्रैल 2025 (संवाददाता )
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ अब भी जारी है और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हालांकि, अब तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का ऐलान किया है। इस दिशा में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में कई बड़े नक्सली कमांडरों को मार गिराया गया है, वहीं दर्जनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुना है।

सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सलियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं और ऐसी मुठभेड़ें इस बात का संकेत हैं कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में महिला कांग्रेस नेताओं की सौजन्य मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने...

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...