27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

दुर्ग में नशा विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 40 किलो गांजा समेत पंजाब का तस्कर गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhदुर्ग में नशा विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 40 किलो गांजा समेत...

Date:

दुर्ग : 11 अप्रैल 2025 (टीम)

दुर्ग: नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अंजोरा चौकी इलाके के महमोरा कॉलोनी से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया तस्कर पंजाब का रहने वाला है. पकड़े गए तस्कर का नाम गोपी कुमार है. पुलिस की पूछताछ में ये पता चला है कि तस्कर पिछले तीन महीने से दुर्ग में रह रहा था. पकड़े गए तस्कर के पास से 40 किलो गांजा बरामद किया गया है. पकड़े गए गांजे की कीमत 4 लाख है |

पंजाब का तस्कर दुर्ग से गिरफ्तार: पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि तस्कर गांजे का कारोबार किया करता है. आरोप है कि तस्कर घूम घूमकर शहर में लोगों को गांजे की सप्लाई किया करता था. जिस मकान में तस्कर रहता था उसी मकान में उसने एक गोदाम बना रखा था.तस्कर गोपी कुमार ने घर में गांजे का गोदाम बना रखा था. गांजे को स्टोर कर वो शहर भर में सप्लाई किया करता था. पकड़े गए तस्कर के पास से 40 किलो गांजा बरामद किया गया है. गांजे की कीमत करीब 4 लाख रुपए है: सुखनंदन राठौर, एडिशनल एसपी

दो आरोपी फरार: एडिशनल एसपी ने बताया कि गांजे की तस्करी में दो और लोग शामिल हैं जो फरार हो गए हैं. फरार तस्करों की भी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बाकि लोगों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...