28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

15 साल से फरार कैदी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी…

HomeChhattisgarh15 साल से फरार कैदी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी...

Date:

रायपुर: 11 अप्रैल 2025

हत्या के मामले में सजा काट रहा और पेरोल पर बाहर आने के बाद 15 साल से फरार चल रहा कैदी संजीत धुर्वे उर्फ सुजीत को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महासमुंद जिले के खरोरा क्षेत्र का निवासी है।

संजीत धुर्वे को वर्ष 2010 में हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और उसे केंद्रीय जेल रायपुर में बंद किया गया था। लेकिन उसे 15 दिनों की पेरोल पर रिहा किया गया था, जिसके बाद वह जेल नहीं लौटा और फरार हो गया।

फरार होने पर देवेंद्र नगर थाना में उसके खिलाफ धारा 229A के तहत मामला दर्ज किया गया। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर फरार बंदियों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया था। इसी अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि संजीत रायपुर में ही छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्यवाही के लिए देवेंद्र नगर पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस की इस सफलता को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से फरार कैदियों की धरपकड़ में यह गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...