25.1 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

दिल्ली: कापसहेड़ा वॉटर पार्क में बड़ा हादसा, रोलर कोस्टर से गिरने से 24 वर्षीय युवती की मौत…

HomeNationalदिल्ली: कापसहेड़ा वॉटर पार्क में बड़ा हादसा, रोलर कोस्टर से गिरने से...

Date:

नई दिल्ली, 06 अप्रैल 2025 (दिल्ली डेस्क)

राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित फन एंड फूड विलेज वॉटर पार्क में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवती प्रियंका की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने मंगेतर के साथ पार्क घूमने आई थी, जहां रोलर कोस्टर राइड के दौरान वह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही रोलर कोस्टर अपनी चरम ऊंचाई पर पहुंचा, प्रियंका का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। उसे गंभीर चोटें आईं और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। फरवरी 2026 में उसकी शादी तय थी। परिवार और मंगेतर के लिए यह हादसा गहरे सदमे जैसा है।

लापरवाही के आरोप

प्रियंका के परिजनों ने वॉटर पार्क प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि:

  • राइड में सुरक्षा उपायों की भारी कमी थी।
  • हादसे के बाद प्रियंका को समय पर मेडिकल सहायता नहीं दी गई।
  • अपनी गलती छुपाने के लिए राइड वाले हिस्से को तुरंत बंद कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने वॉटर पार्क प्रशासन के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, वॉटर पार्क मैनेजमेंट ने फिलहाल रोलर कोस्टर राइड और उससे जुड़े इलाके को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

परिजनों की मांग:

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। परिवार का कहना है कि एक लापरवाही ने उनकी बेटी की जिंदगी छीन ली और अब वे न्याय चाहते हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अपनी ही पार्टी पर राघव चड्ढा के गंभीर आरोप, बोले- “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं”…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav...

PF निकालना हुआ आसान: क्या सच में EPFO 3.0 से UPI पर तुरंत मिलेगा पैसा?

नयी दिल्ली / भारत मुख्य बातें PF निकासी प्रक्रिया...

नया इनकम टैक्स कानून लागू: क्या बदला, किस पर पड़ेगा असर?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क : हाइलाइट्स : 1961 के पुराने कानून की...