27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

न्यायालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने किया अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई…

HomeChhattisgarhBILASPURन्यायालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने किया अतिक्रमण हटाने की बड़ी...

Date:

बिलासपुर, 5 अप्रैल 2025 (टीम )
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शनिवार को रायपुर रोड स्थित पेंड्रीडीह बायपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई जनहित याचिका क्रमांक 58/2019 संजय रजक बनाम छत्तीसगढ़ शासन व अन्य के तहत पारित आदेशों के पालन में की गई।

कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर नायब तहसीलदार बोदरी की अगुवाई में राजस्व विभाग, पुलिस बल, एनएचएआई और स्थानीय पंचायत की संयुक्त टीम ने सुबह 10 बजे से अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सड़क मद और घास भूमि पर किए गए कुल 26 अतिक्रमणों को हटाया गया। प्रशासन ने पाया कि कई व्यक्तियों ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से दुकानें, मकान और ठेले लगा लिए थे। इन अतिक्रमणों को विधिसम्मत ढंग से हटाया गया। हटाए गए अतिक्रमणकर्ताओं में पुरुषोत्तम, सुधाराम, महेश साहू, कृष्ण कुमार, सुल्तान, रामप्यारी, मिलउराम, हसन अंसारी, कन्हैयालाल, मनीष गढ़वाल, रामप्रसाद, दसरू पाल, राहुल नाग, संजू सिंह, तितरा, राजू, अशोक श्रीवास, प्रताप, कुंज बिहारी, नरेंद्र कुमार, धनीराम साहू, दुकालू और प्रेम साहू सहित अन्य शामिल हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान न्यायालय के आदेशों के पालन और सार्वजनिक हित में भूमि का संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...