23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

चुनाव आयोग ने शुरू की वोट फ्रॉम होम’ की सुविधा ,अब घर बैठे डाल सकेंगे वोट।

HomeNationalचुनाव आयोग ने शुरू की वोट फ्रॉम होम’ की सुविधा ,अब घर...

Date:

नई दिल्ली : 12 मार्च 2023

चुनाव आयोग जल्‍द ही एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। वर्क फ्रॉम होम के बाद अब आपको वोट फ्रॉम होम जैसी चीज भी देखने को मिलेगी। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि उसने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान (वोट-फ्राम-होम) की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने संवाददाताओं से कहा कि पहली बार निर्वाचन आयोग 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को यह सुविधा देने जा रहा है। हमारी टीम जरूरी कागजात के साथ ऐसे मतदाताओं के पास जाएगी। हालांकि हम 80 साल से अधिक उम्र के लोगों और इस सुविधा का लाभ नहीं लेने वाले लोगों को मतदान केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। राजीव कुमार ने कहा कि इस संबंध में गोपनीयता बरती जाएगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

दिव्यांगों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन “सक्षम” शुरू किया गया है, जिसमें वे लाग इन कर सकते हैं और मतदान करने की सुविधा का चयन कर सकते हैं। एक अन्य मोबाइल एप्लिकेशन “सुविधा” विकसित की गई है, जो उम्मीदवारों का नामांकन और शपथ पत्र दाखिल करने के लिए आनलाइन पोर्टल है। राजीव कुमार ने कहा, उम्मीदवार बैठकों और रैलियों की अनुमति लेने के लिए भी “सुविधा” पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related