34.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

डॉक्टरों ने मांगी नर्सों से माफी, दुखी हैं डॉक्टर और नर्स…

HomeChhattisgarhडॉक्टरों ने मांगी नर्सों से माफी, दुखी हैं डॉक्टर और नर्स...

Date:

जांजगीर चाम्पा : 09 मार्च 2025 (sc टीम)

बीते कुछ दिनों से जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्स सिविल सर्जन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं | प्रदर्शकारी डॉक्टरों और नर्सों का कहना है कि सिविल सर्जन दीपक जायसवाल को जबतक नहीं हटाया जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा | सिविल सर्जन को हटाए जाने की मांग को लेकर डॉक्टर और नर्स काले फीते लगाकर ड्यूटी दे रहे हैं | शनिवार को महिला दिवस के मौके पर भी नाराज नर्सों और डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया |

सर्जन को हटाने की मांग: छत्तीसगढ़ डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ इक़बाल हुसैन ने महिला कर्मचारियों को प्रताड़ना से बचाने के लिए विशाखा कमेटी का गठन करने की मांग की | छत्तीसगढ़ डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने महिला कर्मियों को पीरियड के दौरान छुट्टी देने का प्रावधान किए जाने की भी मांग की |

दीपक जायसवाल के खिलाफ आन्दोलन :जिला अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों का आरोप है कि सिविल सर्जन उनके साथ बदसलूकी करते हैं | कर्मचारियों को अपमानित करते हैं | प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों ने शनिवार को महिला कर्मियों से माफी मांगते हुए उनको न्याय दिलाने की मांग की | सिविल सर्जन के खिलाफ चल रहे आंदोलन के चलते जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज मिलने में थोड़ी दिक्कत हो रही है | अगर जल्द ये विवाद नहीं सुलझा तो मरीजों की दिक्कतों में इजाफा हो सकता है |

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related