32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

महाराष्ट्र में सीमाशुल्क विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 12.2 लाख रुपये की ठगी…

HomeNationalMAHARASHTRAमहाराष्ट्र में सीमाशुल्क विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 12.2 लाख...

Date:

पालघर (महाराष्ट्र): 06 मार्च 2025 (टीम)

महाराष्ट्र के पालघर में एक जालसाज ने सीमा शुल्क विभाग में नौकरी दिलाने का वादा कर चार लोगों से कथित तौर पर 12.2 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पालघर जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी योगेश मनवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने 2022 से मार्च 2023 के बीच पीड़ितों से संपर्क किया और उन्हें सीमा शुल्क विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया। अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों ने सामूहिक रूप से उसे 12.2 लाख रुपये का भुगतान किया।

अधिकारी ने बताया कि नौकरी के प्रस्तावों की प्रामाणिकता के बारे में उन्हें आश्वस्त करने के लिए मनवर ने कथित तौर पर फर्जी पहचान पत्र और जाली दस्तावेज मुहैया कराए और पीड़ितों को यह विश्वास दिलाकर गुमराह किया कि उन्हें नौकरी मिल गई है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुंबई। भारतीय संगीत जगत के लिए बेहद...