27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

भूकंप के झटकों से दिल्ली दहला -NCR,…

HomeNationalभूकंप के झटकों से दिल्ली दहला -NCR,...

Date:

नई दिल्ली : 17 फरवरी 2025 (दिल्ली डेस्क)

आज सोमवार सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि बेड, खिड़कियां और घर के सामान हिलने लगे | दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कई सेकंड तक धरती हिलती रही | घबराए लोग घरों से बाहर भागे | राहत की बात यह रही कि अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं आई है | राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र दिल्ली में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई | भूकंप की गहराई जमीन से करीब 15 किलोमीटर नीचे थी | दिल्ली के साथ-साथ भारत के यूपी और बिहार समेत अन्य पास के राज्यों में भी झटके महसूस किए गए | राहत की बात यह रही कि अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है |

भूकंप के झटकों के बाद दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव में कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं धीमी कर दी गईं | कई ऑफिसों और अपार्टमेंट्स में लोगों को बाहर निकाला गया | कुछ जगहों पर पार्किंग में खड़ी गाड़ियां हिलती नजर आईं | ऑफिसों में लिफ्ट सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...