25.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

नसबंदी के बाद भी महिला प्रेग्नेंट, अस्पताल पहुंचने पर पता चला, डॉक्टर भी हुए हैरान…

HomeMadhya Pradeshनसबंदी के बाद भी महिला प्रेग्नेंट, अस्पताल पहुंचने पर पता चला, डॉक्टर...

Date:

बालाघाट: 10 फरवरी 2025

मध्यप्रदेश के बालाघाट से चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि वो 11 महीने से प्रेग्नेंट है | अजीब बात ये है कि उस महिला की नसबंदी भो हो चुकी है | हालांकि डॉक्टरों ने सर्जरी की मदद से महिला की डिलीवरी कराई | फिलहाल मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं | इस मामले में डॉक्टर्स भी हैरान हैं, वहीं इस मामले के सामने आने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहे हैं |

क्या है मामला: जिला अस्पताल की सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे ने बताया कि 28 साल की पूर्णिमा गेडाम वारासिवनी की रहने वाली है, वो सिविल अस्पताल में गर्भावस्था की जांच के लिए आई थी | जांच में पता चला की वो 11 महीने की प्रेग्नेंट है, आमतौर पर प्रेग्नेंसी पूरी होने के बाद प्रसव पीड़ी शुरू होती है लेकिन महिला के साथ ऐसा नहीं हुआ | जिसके बाद 7 फरवरी को उसे जिला अस्पताल में रैफर किया गया | क्योंक महिला की स्थिति गंभीर हो गई थी | महिला मल्टीग्रेविडा, पोस्टडेटेड, पॉलिहाइड्रेमनियोस बीमारी से पीड़ित थी |

 डॉ. मनोज पांडे ने बताया कि महिला का पहले ही नसबंदी का ऑपरेशन किया गया था | इसके बावजूद भी वो गर्भवती हो गई, यानी नसबंदी का ऑपरेशन असफल रहा | फिलहाल ऑपरेशनके बाद महिला की फिर से नसबंदी कर दी गई है | डॉ. मनोज पांडे ने बताया कि अभी ये जांच की जा रही है कि पिछला ऑपरेशन असफल कैसे हुआ |

 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...