22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,किसान के खेत में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, बड़ी संख्या में 315 बोर का देसी कट्टा किया जब्त…

HomeMadhya Pradeshपुलिस की बड़ी कार्रवाई,किसान के खेत में मिला अवैध हथियारों का जखीरा,...

Date:

छतरपुर: 10 फरवरी 2025 (संपादक)

छतरपुर पुलिस अवैध कट्टा फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस के द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब अवैध हथियार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र ने बस स्टैंड क्रमांक 2 में एक व्यक्ति के अवैध हथियार सहित होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद थाना कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे रोककर तलाशी ली गई। संदेही के पास से एक अवैध 315 बोर का देसी कट्टा जब्त कर आरोपी बृजेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार किया।

वहीं पुलिस ने आरोपी से बारीकी से पूछताछ की तो उसने अपना सारा जुर्म कबूल किया। बताया गया कि, आरोपी जिला टीकमगढ़ पलेरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है एवं अपने ग्राम बन्ने बुजुर्ग अपने खेत झोपड़ी में अवैध हथियार की फैक्ट्री का संचालन करता था और अवैध हथियार निर्माण करने के बाद बेचने का काम करता था। जिसके बाद थाना कोतवाली पुलिस ने विधिवत अभियुक्त के ग्राम में खेत में जाकर छापामार कार्रवाई की।

इस दौरान देशी कट्टा, एक 12 बोर अद्धी, एक 12 बोर अधबनी बंदूक, अवैध निर्माण करने वाली सामग्री धुकनी भट्टी गर्म करने वाली, ड्रिल मशीन, 2 अधबने लोहे के चेंबर, दो बैरल लोहे की, 5 बेंत में लगने वाली लकड़ी की प्लेट, 4 नग लोहे की पट्टी, एक रेती एक आरी फ्रेम एवं ब्लेड बरामद की गई। आरोपी पूर्व से अवैध हथियार एवं अवैध हथियार फैक्ट्री संचालन का आरोपी है,आरोपी द्वारा जिला छतरपुर के अन्य लोगों को अवैध हथियार बेचना बताया, जिनकी तलाश की जा रही है। अभी आरोपी से पूछताछ जारी है।

ख़बरें और भी..देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...