27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बड़ा हादसा: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गिरी नवनिर्मित 4 मंजिला इमारत, जाने क्या हुआ?

HomeNationalबड़ा हादसा: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गिरी नवनिर्मित 4 मंजिला इमारत, जाने...

Date:

दिल्ली: 28 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त करीब 20 लोगों बिल्डिंग के अंदर थे, जिसमें से 12 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि 8 लोग अब भी मलवे में फंसे हैं। वहीं, एक बच्ची की मौत भी हो गई है। पुलिस, एंबुलेंस और एनडीआरफ की टीम मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद मनोज तिवारी ने घटना स्थल का दौरा किया है।

बता दें कि सोमवार शाम करीब 7 बजे बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव क्षेत्र में 250 गज में बनी 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग गिरते ही तेज धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग तुंरत बाहर आए। लोगों ने तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस, एंबुलेंस और एनडीआरफ की टीम को दी। लोगों ने मलबा के ऊपरी हिस्से में फंसे चार लोगों को बाहर निकाल लिया था। लेकिन अंदर फंसे लोगों को मलवे के कारण निकालने में परेशानी हो रही थी। NDRF की टीम ने मंगलवार सुबह तक 12 लोगों का रेस्क्यू किया है जिन्हें इलाज के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बिल्डिंग का सारा काम पूरा हो गया था टाइल लगाने का काम हो रहा था। इसे लगाने वाले मजदूर और उनका परिवार बिल्डिंग के पहले और दूसरे माले में रहता था। उसके साथ मासूम बच्चे भी थे।

DCP राजा बंथिया ने कहा, “हमें शाम 6:52 बजे इमारत ढहने की सूचना मिली थी। पुलिस और दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में 200 गज क्षेत्र में यह इमारत बनी हुई थी। यह 4 मंजिला इमारत थी। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू गया है और अभी भी 12-15 लोगों के फंसे होने का आशंका है।बचाव अभियान जारी है।”

बुराड़ी इमारत ढहने की घटनास्थल का भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दौरा किया और कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह बहुत बड़ी लापरवाही है। एक नवनिर्मित चार मंजिला इमारत ढह गई है। जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

खबरें और भी…

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...