29.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने दाखिल किया नामांकन।

HomeChhattisgarhकांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने दाखिल किया नामांकन।

Date:

रायपुर: 28 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नामांकन कि आखरी तारीख के चलते भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी अपना नामांकन डाल रहे हैं। जिसमें पार्टियों के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हो रहें हैं। जिनमे पूर्व डिप्टी सी एम टी एस सिंहदेव भी उपस्थित हुवे हैं।

बता दें कि कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे भी नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंची, और नामांकन दाखिल कीं। इस दौरान कलेक्ट्रेट में टी एस सिंहदेव ने कहा- कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे के नामांकन में शामिल होने आया हूं, कांग्रेस में टिकट विवाद पर बोले- यह तो प्रक्रिया है कुछ लोग नाराज तो होंगे, लेकिन उनको समझाया बुझाया जाएगा मना लिया जाएगा। हाथ जोड़ेंगे मनाएंगे, सीजी में विधानसभा में 90 सीट है जबकि नगर निगम रायपुर में अकेला 70 सीट है। इसमें सभी को खुश नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने नामांकन दाखिल करने के नामांकन के बाद दीप्ति दुबे ने कहा कि “शहर की पहचान चाकूपुर की बन गई है इसे बदलना है। ग्रीन सिटी के रुप में शहर को डेवलप करने का प्रयास होगा, अर्धनारीश्वर के रूप में मैं और मेरे पति साथ काम करेंगे। उनका अनुभव और मेरी ऊर्जा से शहर के लिए काम करेंगे। “

बता दें, दीप्ति दुबे वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी है। वे साइकोलाजिस्ट हैं। उनका मेंटल हेल्थ क्लीनिक है। साथ ही ये सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। दीप्ति दुबे ने मास्टर्स इन साइकोलॉजी के साथ एमए हिंदी साहित्य की पढ़ाई की है। वर्तमान में पीएचडी कर रही हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा होने के साथ-साथ वह मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में काम कर रही हैं।

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे :

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा- रायपुर की जनता अब असली डबल इंजन देखेगी। दीप्ति जितेंगी तो रायपुर को दो महापौर मिलेंगे,  महापौर के रुप में दीप्ति सेवा करेंगी, मैं भी उनके साथ काम करूंगा। 

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related