23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

महाकुंभ का पहला अमृत स्नान,1 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया…

HomeUttarpradeshमहाकुंभ का पहला अमृत स्नान,1 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया...

Date:

प्रयागराज : 14 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

महाकुंभ का पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) मंगलवार सुबह 6.15 बजे से शुरू हुआ। संन्यासियों के हाथों में तलवार-त्रिशूल, डमरू। पूरे शरीर पर भभूत। घोड़े और रथ की सवारी। हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए नागा साधु-संत संगम पहुंच रहे हैं। निर्वाणी-निरंजनी अखाड़े के संत स्नान कर चुके हैं। अब महाकुंभ के सबसे बड़े जूना अखाड़े के संत संगम के लिए निकले हैं। किन्नर संत भी उनके साथ हैं। नागा साधु-संत करतब दिखाते हुए संगम तक पहुंच रहे हैं। नागा साधुओं का अमृत स्नान देखने के लिए संगम क्षेत्र में 15 से 20 लाख श्रद्धालु हैं। देश-दुनिया से आए भक्त साधु-संतों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हैं। कोई पैर छूने के लिए दौड़ रहा है तो कोई उनकी चरण रज माथे से लगा रहा है।फिलहाल महाकुंभ में 60 हजार पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। प्रयागराज में वाहनों की एंट्री रोक दी गई है।

संगम जाने वाले सभी रास्तों में 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं का रेला है। स्नान के लिए सभी 13 अखाड़ों को अलग-अलग 30-40 मिनट का समय दिया है। संगम पर दुनियाभर का मीडिया और 50 से ज्यादा देशों के श्रद्धालु हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विस्तृत समीक्षा बैठक…

उत्तरप्रदेश /भारत हाइलाइट्स: भूमि प्रबंधन और राजस्व संग्रह प्रणाली की...

SIR फॉर्म सुधार के नाम पर 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण, छत से कूदकर बचाई जान…

बाराबंकी /उत्तरप्रदेश हाइलाइट :SIR फॉर्म सही कराने का झांसा देकर...

अयोध्या ध्वजारोहण कार्यक्रम की कड़ी सुरक्षा पीएम मोदी कल होंगे शामिल…

हाइलाइट : अयोध्या में होने वाले भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम को...