29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

आज का राशिफल, 14 जनवरी 2025:

HomeChhattisgarhआज का राशिफल, 14 जनवरी 2025:

Date:

रायपुर : 14 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मेष राशि: मकर संक्रांति पर आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए मंगलकारी रहेगा। आप परिवार के साथ सुख-शांति के पल बिताएंगे। धर्म कर्म और पुण्य कार्यों में भी आप भाग ले सकते हैं। कार्य व्यवसाय में दोपहर तक की गई मेहनत शाम के बाद फल देने लगेगी। आज अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से आप उत्साहित हो जाएंगे। सरकारी कार्यों में आप सफलता पाएंगे लेकिन चुस्ती से आपको काम पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृषभ राशि:आज मकर संक्रांति का दिन वृषभ राशि के लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल आज अधिक भावनात्मक रहेगा। जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में कमाई के स्रोत बनेंगे लेकिन कुछ खर्च भी आज बने रहेंगे जिससे आय व्यय के बीच आपको संतुलन बनाकर चलना होगा। जोखिम से आपको बचना होगा। दिन के दूसरे भाग में थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा आज बोलें कम सुनें ज्यादा।

मिथुन राशि:मिथुन राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता के बीच आनंद देने वाला रहेगा। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक स्थानों पर भी काम सुचारू रूप से चलने लगेगा। पिछली गलतियाँ मार्गदर्शन प्रदान करेंगी और आप समस्याओं का हल निकाल पाएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। घर में बड़ों के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद होगा लेकिन कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। माता से आपको स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कार्यकुशलता की सराहना होगी।

कर्क राशि:कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। अचानक होने वाले लाभ से आप आश्चर्यचकित और आनंदित होंगे। धर्म कर्म में आपकी आस्था बढेगी। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। लेकिन सलाह है कि आज जोखिम वाले निवेश से बचें। आपको आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।

सिंह राशि:सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं, आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो आज उम्मीद से अधिक लाभ कमा सकते हैं। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क भी रहना होगा। आप आज हकीकत से ज्यादा ख्यालों में खोए रहेंगे ऐसे में आपका काम प्रभावित हो सकता है। दूसरों के भरोसे आज जरूरी काम छोड़ना नुकसान दे सकता है। पिता से आपको सहयोग मिलेगा और पैतृक कारोबार में आप लाभ भी पा सकेंगे। काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में पूर्व संपर्क का लाभ मिलेगा।

कन्या राशि:कन्या राशि के लिए आज मकर संक्रांति का दिन शुभ रहेगा। आत्मविश्वास भी आपका बना रहेगा और आप कई बार खुद को दूसरों से बेहतर जताने का प्रयास करेंगे। वैसे आज लव लाइफ में आपको प्रेमी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन आपका दिन आज सुखद होगा और बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। जो लोग विदेश यात्रा के लिए कोशिश कर रहे हैं उनके प्रयास आज सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। दीर्घकालीन निवेश के बारे में प्लान कर सकते हैं।

तुला राशि:तुला राशि पर आज भाग्य के देवता मेहरबान रहेंगे। सितारे कहते हैं कि, आज आप जो भी काम करेंगे, देर-सबेर आपको उससे लाभ मिलेगा। आज कोई नया कार्य अनुबंध या व्यवसाय शुरू करना शुभ रहेगा। आज आप भविष्य के लिए बचत भी कर पाएंगे। घर में आज किसी न किसी कारण से काफी भागदौड़ रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। धर्म कर्म के काम भी आप आज करेंगे। सरकारी कामकाज में उलझन बढ़ेगी, इसलिए आज इसे टाल दें।

वृश्चिक राशि:वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन की शुरुआत में आलस के कारण काम में देरी होगी लेकिन दिन के दूसरे भाग में कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त कर लेंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ बढ़ेगा लेकिन आपको कुछ उलझन और तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक क्षेत्र की छोटी यात्रा हो सकती है। पिता से आपको लाभ और सहयोग मिल पाएगा।

धनु राशि:धनु राशि से आज दूसरे भाव में सूर्य गोचर करेंगे। ऐसे में आज का दिन धनु राशि के लिए लाभदायक रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिल सकती है। जो लोग पैतृक कारोबार से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। पिता की ओर से आपको फायदा मिल सकता है। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ में आपकी खुशियां बनी रहेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के संयोग बनेंगे। किसी कारण से आज छोटी अथवा बड़ी दूरी की यात्रा का भी संयोग बनेगा।

मकर राशि:मकर राशि के लिए आज भाग्य के दरवाजे खुल रहे हैं। सूर्य देव आज आपकी राशि में आकर आपको चौतरफा लाभ दिलाएंगे इसलिए आज अपने काम पर पूरा ध्यान दें। आपको आज कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। कारोबार में आपको पूर्व में किए गए परिश्रम का भी लाभ मिलेगा। कोई शुभ संदेश मिलने से आपको खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का संयोग बनेगा और आपके हाथों आज कुछ पुण्य कार्य होने से भी आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर आपको ध्यान देना होगा। आपके लिए सलाह है कि किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

कुंभराशि:कुंभ राशि के लिए आज मकर संक्रांति का दिन ग्रह गोचर से लाभदायक रहेगा। आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन किसी गलतफहमी के कारण उलझन और मानसिक परेशानी भी होगी। सेहत के मामले में आपका दिन आज सामान्य रहेगा। कारोबार में आपको आज साझेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। सहकर्मी भी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे जिससे अपना काम तय समय में पूरा कर सकेंगे। आज दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहें उन्हें प्रसन्न करने वाली खबर मिल सकती है।

मीन राशि:मीन राशि के लिए आज का दिन प्रसन्नता दायक रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आज आप घरेलू या व्यावसायिक महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो आपके लिए सफल रहेगा। व्यवहार कुशलता से नए लाभदायक रिश्ते बनाएंगे। कई दिनों से अटके और रुके हुए काम आज पूरे होंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से नजदीकियां बढ़ेंगी। घरेलू माहौल सुखद और आनंददायक रहेगा। लव लाइफ में आपको आज खुशियां मिलेगी। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार दिखेगा।

आपका दिन शुभ हो …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related