कानपूर / उत्तरप्रदेश
हाइलाइट बॉक्स:
• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर खड़े पेट्रोल टैंकर में टक्कर के बाद रिसाव
• पेट्रोल गिरने की खबर फैलते ही लोगों में मची अफरा-तफरी
• पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, ट्रैफिक डायवर्ट
हादसा और रिसाव से बिगड़े हालात
उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी एलिवेटेड पुल पर एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब खराब खड़े पेट्रोल टैंकर को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उससे पेट्रोल का तेजी से रिसाव शुरू हो गया। चालक ने पहले स्थानीय लोगों से मदद मांगी, लेकिन जैसे ही पेट्रोल गिरने की बात सामने आई, स्थिति अचानक बेकाबू हो गई और मौके पर भीड़ जुटने लगी।
पेट्रोल लूटने के लिए उमड़ी भीड़
रिसाव की खबर फैलते ही आसपास के लोग बाल्टी, डिब्बे और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और पेट्रोल भरने की होड़ मच गई। चालक मुन्ना प्रसाद, जो बांदा जिले के निवासी हैं, ने बताया कि वह HPCL के रायपुर डिपो से पेट्रोल लेकर जा रहे थे, तभी टैंकर खराब हो गया था। रिसाव रोकने के लिए उन्होंने एमसील का सहारा लिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जैसे ही उन्होंने आसपास के लोगों से बर्तन मांगे, यह बात फैल गई और देखते ही देखते वहां पेट्रोल लूटने की स्थिति बन गई।
पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति
स्थिति बिगड़ते देख चालक ने तुरंत पुलिस और कंपनी अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया। गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और कंपनी अधिकारियों की मौजूदगी में पेट्रोल को दूसरे टैंकर में सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर किया जा रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
यह भी पढ़ें;


