34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी आज आएंगे कोरबा, लैंको पावर प्लांट का करेंगे दौरा…

HomeChhattisgarhमशहूर उद्योगपति गौतम अडानी आज आएंगे कोरबा, लैंको पावर प्लांट का करेंगे...

Date:

रायपुर : 12 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

देश के जानेमाने उद्योगपति गौतम अडानी आज 12 जनवरी को कोरबा का दौरा करेंगे | जानकारी के मुताबिक उनका हेलीकॉप्टर दोपहर लगभग 12 बजे लैंको अडानी पॉवर प्लांट में उतरेगा | लैंको पावर प्लांट खरीदी के बाद अडानी का यह पहला दौरा है | माना जा रहा है कि उनके दौरे के बाद लैंको पावर प्लांट के दूसरे चरण की इकाई के काम को तेजी मिलेगी | इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संयंत्र के संचालन और प्रगति का निरीक्षण करना है | गौतम अडानी संयंत्र के स्थानीय प्रबंधन के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग करेंगे, जिसमें उत्पादन क्षमता, भविष्य की योजनाओं और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की संभावना है | एक तबके का मानना है कि कोरबा में अडानी समूह की उपस्थिति और सक्रियता क्षेत्र के विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देती रही है |

दूसरी तरफ कोरबा और पड़ोसी जिले सरगुजा जिले में परसा कोल ब्लॉक जैसे कोल ब्लॉक हैं | कमर्शियल माईनिंग के तहत अडानी समूह को आवंटित हो चुके हैं, लेकिन इनका लंबे समय से भारी विरोध चल रहा है | अडानी के इस दौरे से स्थानीय लैंको प्रबंधन को नई दिशा-निर्देश मिलने की उम्मीद है | जो संयंत्र के कार्यों को और प्रभावी बनाने में सहायक होंगे | उद्योग विशेषज्ञ मानते हैं कि गौतम अडानी का यह दौरा क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को गति देने के साथ साथ परियोजनाओं में पारदर्शिता और कुशलता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...