21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

चोर गिरोह का भंडाफोड़, शहर में कई वारदातों को दे चुके थे अंजाम…

HomeChhattisgarhचोर गिरोह का भंडाफोड़, शहर में कई वारदातों को दे चुके थे...

Date:

दुर्ग-भिलाई: 12 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

इस्पात नगरी भिलाई और दुर्ग में लागातर बढ़ते अपराध के बीच पुलिस ने एक बड़े टोर गिरोह का पर्दाफाश किया है | दुर्ग पुलिस ने शनिवार को सेंद्रिय प्लेट और कंक्रीट मिक्सर मशीन चोरी करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को धर दबोचा है | चोरों के कब्जे से करीब 5 लाख 70 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया है |

दुर्ग एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि नेवाई थाना क्षेत्र में पुलिस को लगातार निर्माण स्थलों से सेन्द्रिय प्लेट और कांक्रीट मिक्सर मशीन चोरी की शिकायतें मिल रही थी | इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर इलाके में जांच पड़ताल शुरू की | इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और मुखबिर को भी तैनात किया गया | इस बीच मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को शनिवार को गिरफ्तार किया है |

अभिषेक झा, एएसपी, दुर्ग ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की घटनाओं को कबूल किया है | गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और शहर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका था | हम इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं |

आपको बता दें कि चोर गिरोह के कब्जे से 295 लोहे की सेन्द्रिग प्लेट, 4 नग कंक्रीट मिक्सर मशीन और घटना में उपयोग किए गए ई रिक्शा जब्त किया है | चोरों से बरामद सामानों की कुल कीमत करीब 5 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है | पुलिस ने बताया कि गिरोह चोरी की गई सामग्री को ले जाने के लिए अनजान मालवाहक वाहनों और ई रिक्शा का इस्तेमाल करता था | चोर निर्माण स्थलों को निशाना बनाकर वहां से महंगे उपकरण और सामग्री चुराते थे |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...