मां दुर्गा की प्रतिमाओं का देर रात तक विसर्जन,रायगढ़ में 2 तालाब किए गए थे चिन्हित; पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा…

HomeCHHATTISGARHमां दुर्गा की प्रतिमाओं का देर रात तक विसर्जन,रायगढ़ में 2 तालाब...

Date:

रायगढ़ : 14 अक्टूबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दशमी के बाद रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुबह से लेकर रात तक दुर्गा समिति के सदस्य वाहनों में प्रतिमाओं को लाकर उनका विसर्जन करते रहे। इस बार डीजे पर प्रतिबंध होने के कारण अधिकतर दुर्गा समितियों ने बैंड और धुमाल का ही उपयोग किया।

इस दौरान दुर्गा समिति के सदस्य रंग गुलाल लगाकर विसर्जन के लिए विजयपुर और तुर्कमुड़ा तालाब पहुंच रहे थे। रविवार को करीब 90 फीसदी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। वहीं शहर की कुछ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार सुबह यानी आज किया जाएगा।

निगम ने 2 तालाबों को किया था चिह्नित

रायगढ़ नगर निगम ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 2 तालाबों को चिन्हित किया गया था। विजयपुर तालाब और तुरकुमुड़ा तालाब में विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन रखी गई थी, जिसमें समिति के सदस्यों ने छोटी प्रतिमाओं को तो अपने हाथों से विसर्जित किया, लेकिन बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन का उपयोग किया गया।

कुछ समिति अपने पास के तालाब में किए विसर्जन

वहीं बताया जा रहा है कि शहर से दूर दराज में भी पंडालों में दुर्गा प्रतिमांए स्थापित किया गया था। ऐसे में उन समिति के सदस्यों के लिए विजयपुर और टुर्कूमुड़ा तालाब दूर हो जाने से उन्होंने अपने पास के तालाब भगवानपुर, अतरमुड़ा रोड, रामपुर, भुजबंधान तालाब में भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

पुलिस की रही कड़ी व्यवस्था

विसर्जन वाले जगहों पर पुलिस के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। वह सुरक्षा के लिहाज से नजर रखे हुए थे। कड़ी सुरक्षा के कारण दुर्गा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...