23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत,पहली घटना में मछली व्यवसायी को चार पहिया वाहन ने ठोका, दूसरी घटना में संकेतक बोर्ड से टकरा गए बाईक सवार…

HomeChhattisgarhसड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत,पहली घटना में मछली व्यवसायी को...

Date:

रायगढ़ : 14 अक्टूबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक नाबालिग घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए रायपुर अस्पताल भेजा गया है। दोनों मामलों की सूचना के बाद संबंधित पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। पहला मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जहां सिविल लाईन निवासी अमित यादव 28 साल मछली बेचने का काम करता था। रविवार की शाम को अमित अपनी बाईक पर मछली व अन्य सामान लादकर मछली बेचने के लिए रक्शापाली गांव जा रहा था। तभी शाम करीब चार बजे रानी सागर के पास रायगढ़ की ओर से आ रही कार क्र. सीजी 13 एक्स 3104 के चालक आदित्य गबेल ने लापरवाही पूवर्क वाहन चलाते हुए उसे जबदस्त ठोकर मार दिया। इससे मोटरसायकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अमित गंभीर रूप से घायल होकर बाईक से दूर फेंका गया। कार को छोड़ आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना को आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना देकर घायल को किसी तरह खरसिया अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे रायगढ़ मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया। जहां ईलाज के लिए लाते समय में रास्ते में उसकी मौत हो गई।

तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे बोर्ड से टकराई दूसरी घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जिसमें ग्राम महलोई का रहने वाला सूरज मिर्धा 20 साल पिछले कुछ सालों से गोढ़ी में अपने फूफा के घर में रहता था। रविवार की शाम गांव के अमन तिग्गा 15 साल के साथ वह बाईक से दुर्गा विसर्जन देखने के लिए निकले थे। तभी झिकाबहाल के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड से टकरा गई। इससे अमन घायल होकर सड़क किनारे गिर गया, पर सूरज सड़क के नीचे झाडियों में फेंका गया। ऐसे में आसपास के लोगों को घटना की जानकारी लगी, तो अमन को ईलाज के लिए एंबुलेंस से रायगढ़ अस्पताल भेजवाया। जहां से उसे रायपुर रिफर कर दिया गया है।

अमन रात भर झाड़ियों में पड़ा रहा इधर अमन गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क नीचे झाड़ियों में पड़ा था। ऐसे में रात भर वह वहीं रहा और उसकी मौत हो गई। सुबह जब घटना स्थल पर आसपास के लोग पहुंचे, तो उसके शव पर लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाया। मामले में तमनार पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJr

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...