29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत,मृतकों में 16 साल की लड़की भी, 2 गंभीर; दशहरा देखकर लौट रहे थे वापस…

HomeChhattisgarhट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत,मृतकों में 16 साल की लड़की भी,...

Date:

जशपुर : 13 अक्टूबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 16 साल की लड़की सहित 2 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। सभी लोग दशहरा उत्सव में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 ग्रामीण सवार थे।

हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दहशरा पर्व के मौके पर ग्राम सुरेशपुर हर्रामार में नाटक का आयोजन किया गया था। जहां पंडरीपानी से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नाटक देखने गए थे। वहां से सभी रविवार तड़के 3 से 4 बजे लौट रहे थे।

हादसे के बाद चालक भाग निकला

इसी दौरान रास्ते में मिर्जापुर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे ट्रॉली सहित पलट गया। इसके चलते ट्रॉली में सवार लोग नीचे दब गए। हादसा होते देख आसपास के लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सभी को एंबुलेंस की मदद से पत्थलगांव स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां डॉक्टरों ने रनिका बाई (16), हिरासो बाई और एक अन्य बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों उपचार जारी है। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

दो लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया

हादसे में 8 सवार घायल हुए हैं। इनमें भगवती सिदार (15),चन्दन कुंवर (45), सुनीता कोरवा (50) नंदू बाई (40), पुष्पांजली (15), सिरोमती (16), गीता सिदार (21) बुछु राम सभी ग्राम पंडरीपानी निवासी शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया जा रहा है।

सभी ग्रामीण तमता पंडरीपानी के रहने वाले

थाना प्रभारी विनीत पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार सभी लोग तमता पंडरीपानी ग्राम के दर्रापारा और ऊपर पारा इलाके के रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी हैं।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...