35.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

विधानसभा बजट सत्र 1 मार्च से 24 मार्च तक ,आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 लागू |

HomeChhattisgarhविधानसभा बजट सत्र 1 मार्च से 24 मार्च तक ,आसपास के क्षेत्रों...

Date:

रायपुर : 01 मार्च 2023.

छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का सोलहवां सत्र आज दिनांक 1 मार्च से 24 मार्च तक निर्धारित किया गया है | इस दौरान ज्ञानगंगा स्कूल टर्निंग बलौदा-बाज़ार रोड से जीरो पॉइंट तक, अवंतिबाई चौक से व्ही.आई.पी.तिराहा जीरो पॉइंट तक ,बरोंडा चौक से जीरो पॉइंट तक एवं कचना मोड़ से धनेली मोड़ तक दंड प्रक्रिया संहिता धारा 144 लागू रहेगी |

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 1 मार्च से शुरू होगा | 24 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी | सत्र की शुरुवात आज राज्यपाल के अभिभाषण से होगी | वहीँ मुख्यमंत्री आगामी वित्तीय वर्ष के बजट 6 मार्च को पेश करेंगे |

कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने बताया कि विधानसभा भवन में शासकीय कार्य सुचारू रूप से शांतिपूर्वक संपन्न करायेजाने के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा उक्त क्षेत्र में सभा ,समारोह ,प्रदर्शन ,जुलुस एवं अन्य प्रकार के प्रदर्शनों के लिए 1 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...