23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायगढ़ में 139 हाथियों का दल कर रहा विचरण,धान की फसल को पहुंचा रहे नुकसान, ग्रामीणों में डर का माहौल…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में 139 हाथियों का दल कर रहा विचरण,धान की फसल को...

Date:

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दो वन मंडल रायगढ़ और धरमजयगढ़ में कुल मिलाकर 139 हाथी विचरण कर रहे हैं। शाम ढलने के बाद जंगल से निकलकर हाथी गांव तक पहुंच जाते हैं। इससे ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। हाथी हर रात गांव तक पहुंच रहे हैं और धान फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बीती रात भी हाथियों ने धरमजयगढ़ वन मंडल में करीब 19 जगह किसानों फसल को नुकसान किया है। इसमें सबसे ज्यादा फसल नुकसान छाल रेंज के बनहर बीट अंर्तगत आने वाले चुहकीमार गांव में किया। 13 किसानों की फसल को हाथी ने चौपट कर दिया।

लैलूंगा रेंज में ज्यादा हाथी

धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल और धरमजयगढ़ रेंज सबसे अधिक हाथी प्रभावित क्षेत्र है, लेकिन वर्तमान में लैलूंगा के मुकेडगा में 22 और छाल रेंज के बनहर में 16 हाथी है। इसके अलावा छाल में 12 और कापू में 11 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी तरह रायगढ़ के तमनार रेंज के छिरवानी बीट में 21 हाथी मौजूद हैं।

दल में 34 शावक

जिले के दोनों वन मंडल की बात करें तो शावकों की संख्या 34 है। धरमजयगढ़ वन मंडल में 30 नर, 51 मादा और 23 शावक हैं। इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल में नर 7, मादा 17, शावक 11 हाथी विचरण कर रहे हैं।

फैंसिंग पोल भी तोड़े

बुधवार की रात भी धरमजयढ़ वन मंडल में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। कुडे़केला में हाथियों ने 20 फेंसिंग पोल को तोडा था। इसी रात आमगांव में बोर और फसल, बायसी में 02 किसानों की मक्का, केला और कटहल की फसल को नुकसान पहुंचाया। पोटिया में आरडीएफ की झोपड़ी और सूचना बोर्ड को तोड़ दिया था।

रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण

बताया जा रहा है कि धरमजयगढ़ और छाल रेंज के कई हाथी प्रभावित गांव है। ऐसे में जब रात में किसी गांव में हाथियों का दल पहुंच जाता है, तो ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो जाते हैं। रात भर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए कई तरह की आवाज निकाली जाती है।

हर दल के पीछे दो ट्रैकर

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हर दल के पीछे दो ट्रैकर होते हैं, जो लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखते हैं। इसके अलावा हाथी मित्र दल भी हाथियों पर निगरानी कर रहे हैं। ताकि गांव की ओर आने पर उन्हें दूर किया जा सके।

ड्रोन से रख रहे नजर

बताया जा रहा है कि हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखना जरूरी है। इसलिए जहां जरूरत होता है वहां हाथियों के दल पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाती है। रात में थर्मल ड्रोन और दिन में सामान्य ड्रोन का सहारा लिया जाता है।

गांव में कराई जा रही मुनादी

एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या अभी बढ़ी है। सभी दल पर निगरानी रखी जा रही है। हाथी प्रभावित गांव में सुरक्षा के लिए मुनादी कराने के साथ-साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जंगल में ग्रामीणों के अकेले जाने से मना किया जा रहा है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...