30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

पैरों में बंधी बेड़ी के सा​​थ विक्षिप्त नदी में बह कर 20 किमी दूर पहुंची, पिता पर दर्ज हुआ मामला…

HomeChhattisgarhपैरों में बंधी बेड़ी के सा​​थ विक्षिप्त नदी में बह कर 20...

Date:

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया इलाके में एक विक्षिप्त युवती घर से निकलकर महानदी में बह गई। उसके पैरों में बेड़ियां थीं। ओडिशा के परसदा महानदी घाट पर उसे मछुआरों ने बचाया। उसके घर का पता लगाकर उसे परिजन के पास पहुंचाया गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने से पिता ने उसके पैरों में जंजीर डाली हुई थी। सारंगढ़- बिलाईगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पहले भी वह घर से बाहर, महानदी की ओर भी चली जाती थी। उसे किसी ने महानदी में धकेला ऐसा नहीं है। पैरों में बेड़ी बांधने को लेकर क्रूरता के आरोप में उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पोरथ की सरोजनी चौहान ( 32) अपने पिता गजराज चौहान के साथ रहती है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जब उसके पिता घर से किसी काम के लिए बाहर जाते तो वह घर से निकल कर कहीं भी चली जाती थी।

घूमते हुए वह महानदी की ओर भी चली जाती थी, उससे परेशान होकर पिता ने 10 जुलाई को उसके पैरों में बेड़ी बांध दी, ताकि बाहर न जा सके। 31 जुलाई को भी सरोजनी अपने घर में थी, पैरों में बेड़ी थी। देर रात 1 बजे वह घर का दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकल गई। वह गांव के पास से ही बह रही महानदी घाट पहुंच गई और बह गई और बहते बहते गांव से करीब 20 किमी दूर ग्राम परसदा महानदी घाट थाना रेंगाली जिला झारसुगडा (ओडिशा) तक पहुंच गई।

वहां मछुआरों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने बाहर निकाला। उसकी सांसें चल रही थीं। बाहर निकालने के बाद घटना की सूचना पड़ोस के थाना क्षेत्रों में दी गई। सरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसकी पहचान सरोजनी चौहान के रूप में हुई।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...