31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

किरंदुल नगरवासियों का शासन पर फूटा गुस्सा, ​ठेकेदार पर निकाली भड़ास…

HomeDANTEWARAकिरंदुल नगरवासियों का शासन पर फूटा गुस्सा, ​ठेकेदार पर निकाली भड़ास...

Date:

किरंदुल : 28 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

किरंदुल नगर पिछले पांच दिनों से सुर्खियों में है। बाढ़ से परेशान नगरवासियों का गुस्सा सातवें आसमां पर है। प्रभारी मंत्री और विधायक के सामने ठेकेदार को बहुत बुरा भला सुनाया। नगरवासियों का कहना है एनएमडीसी का डैम फूटा है पानी का बहाव तेज था, लेकिन जो नाला ठेकेदार ने बनाया है वह भी बेहद घटिया था। उस नाले के निर्माण में 6 एमएम और 8 एमएम की रॉड का इस्तेमाल किया गया। नाले को चौड़ाई भी बेहद कम कर दी गई। रॉड भी दो फीट के अंतराल में बंधी गई थी। जबकि पहले जो नाला बना था वह लगभग 10 फीट चौड़ा था और 12 एमएम और 18 एमएम की इस्तेमाल की गई थी। न​गरवासियों ने बताया कि पुराने नाले को ध्वस्त कर नया नाला डेढ़ वर्ष पहले तैयार किया गया। वह घटिया निर्माण के चलते एक बारिश भी नहीं झेल सका। यदि यह नाला गुणवतापूर्वक बनता तो इतनी बड़ी त्रासदी नहीं होती।

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है, उसकी पूरी भरपाई होगी। इसके बावजूद भी लोग ठेकेदार मुर्दाबाद के नारे लगाए। विधायक चैतराम अटामी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सर्वे करने के लिए कहा है साथ ही उन्होंने कहा जो मकान जर्जर हो चुके हैं उसे मकान बना कर दिया जाएगा। जितना सामान बर्बाद हुआ उसकी भरपाई होगी। विधायक ने कहा इस घटना के जो दोषी है उनपर जांच के बाद कार्रवाई तय होगी।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दंतेवाड़ा में DSP पर चाकू से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी वजह—अफसर गंभीर घायल…

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में सुकमा जिले के DSP...

दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी, 11 हजार ज्योत जलाने का लक्ष्य…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बस्तर। आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय...