36.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

रायपुर के अरनव अरोरा ने IIT रुड़की से हासिल किया गोल्ड मेडल, बेस्ट थीसिस का मिला अवार्ड, जाएंगे कैलिफोर्निया …

HomeChhattisgarhरायपुर के अरनव अरोरा ने IIT रुड़की से हासिल किया गोल्ड मेडल,...

Date:

रायपुर: 28 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर निवासी अरनव अरोरा ने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग फिजिक्स में गोल्ड मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। 27 जुलाई को आयोजित दीक्षांत समारोह में अरनव को न केवल गोल्ड मेडल मिला बल्कि उनकी थीसिस को बेस्ट थीसिस का अवार्ड भी दिया गया।

बता दें कि अरनव ने 2023-24 सत्र में आईआईटी रुड़की से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। उनकी मेहनत और उत्कृष्टता के कारण उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उनकी थीसिस को भी बेस्ट थीसिस का विशेष अवॉर्ड मिला है। अर्नव का कहना है कि यह उनकी कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन का परिणाम है।

पीएचडी के लिए कैलिफ़ोर्निया जाएंगे :

अरनव ने बताया कि उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) में एप्लाइड फिजिक्स में पीएचडी के लिए स्कालरशिप प्रोग्राम से एडमिशन प्राप्त किया है। यह अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है और अरनव वहां अगले पांच साल तक अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे।

अरनव का परिवार रायपुर के सिविल लाइंस में रहता है। उनके पिता मनिष अरोरा एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन हैं और मां स्वाति, गृहिणी हैं। अरनव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके माता-पिता का कहना है कि अरनव बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे और उन्होंने हमेशा अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related