छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित, श्री आर मुरली जी अध्यक्ष चुने गए …

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित, श्री आर मुरली जी अध्यक्ष...

Date:

रायपुर : 21 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

आज दिनांक 21 जुलाई 2024 को होटल ग्रैंड राजपूताना, तेलघानी नाला चौक स्टेशन रोड स्थित होटल में आयोजित हुई। जिसमे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आंध्र एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित हुवे | आयोजित समारोह में आर.मुरली (अध्यक्ष ) तुलसी राव ( महासचिव ) एवं कोषाध्यक्ष बिलासपुर से चुना गया।

समारोह में सभी जिलो से पदाधिकारीगण उपस्थित हुवे , जिनमे मुख्यतः आंध्र एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष श्री जी स्वामी (पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ) एवं उपाध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी , आंध्र एसोसिएशन बिलासपुर, आंध्र एसोसिएशन जगदलपुर एवं आंध्र एसोसिएशन भिलाई एवं दुर्ग के अध्यक्ष एवं सचिव रहे | उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष आर.मुरली जी को भविष्य में भी सर्वसम्मति से सहयोग प्रदान करने की सहमति जताई |

इस अवसर पर तेलुगु वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष टी. गोपी जी ने अपने उद्बोधन में आर . मुरली को छत्तीसगढ़ में रहने वाले आंध्र प्रदेश के तेलुगु भाषियों हेतु उनके प्रदेश स्तरीय पहचान बनाने की दिशा में कार्य करने का आवाहन किया | जिसके पश्चात एक के बाद एक सभी तेलुगु संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन श्री आर मुरली जी को दिया और छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी एवं तेलुगु आंध्र प्रवासियों हेतु प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने हेतु कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की शपथ ली।

आपको बता दें कि आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में 15 लाख तेलुगु भाषा बोलने वाले रहते है । जो करीब 3 पीढ़ियों से इस प्रदेश में निवासरत है। जिनके लिए नव-निर्वाचित अध्यक्ष आर. मुरली ने पदभार ग्रहण करते ही तेलुगु भाषियों हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यालय राजधानी रायपुर में स्थापित करने का वादा किया | जिसमे प्रदेश के सभी तेलुगु भाषी अपनी अपनी बात अपने कार्यालय में आकर रख सकें और उन्हें कोई समस्या होने पर उसे संगठन स्तर पर यथा संभव समाधान करने का प्रयास किया जा सके ।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |
https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...