26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

IPS अरुण देव गौतम होंगे छत्तीसगढ़ के नए DGP…

HomeChhattisgarhIPS अरुण देव गौतम होंगे छत्तीसगढ़ के नए DGP...

Date:

रायपुर : 19 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

आईपीएस अफसर अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी DGP होंगे। वे अशोक जुनेजा का स्थान लेंगे। जुनेजा अगस्त के पहले हफ्ते में रिटायर हो रहे हैं। साय सरकार के आने के बाद पुलिस में शीर्ष स्तर पर यह पहला बदलाव होगा। जुनेजा को भूपेश सरकार ने सेवावृद्धि देकर पद पर बनाए रखा वरना यह फेरबदल पिछली सरकार में ही हो जाता।

गौतम 1992 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वैसे एडीजी स्तर के तीन अफसर हैं, जिनके नामों पर चर्चा हो रही है। वैसे 1992 बैच के आईपीएस अफसर पवन देव भी हैं। उनके बाद 1994 बैच के आईपीएस हिमांशु गुप्ता का नाम है। पुलिस महकमे में इस बात की चर्चा है कि मुख्य रूप से गौतम और गुप्ता दो प्रमुख दावेदार हैं। वरिष्ठता को देखते हुए गौतम का नाम पहले नंबर पर लिया जा रहा है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related